Balia News: चेयरमैन ने चबूतरा निर्माण कार्य का किया लोकार्पण
बलिया, अगस्त 7 -- Balia News: बांसडीह। नगर पंचायत सहतवार के वार्ड नंबर दो में शुक्रवार को चेयरमैन सरिता सिंह ने वार्ड में ही बउरहिया काली माई परिसर में नवनिर्मित चबूतरा व टाइल्स निर्माण कार्य का लोकार्पण वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चन कर किया। साथ ही रियांलस टावर से लेकर पुराना पोस्ट आफिस तक आरसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। चेयरमैन ने कहा कि नगर के सभी वार्डों में बुनियादी सुविधाओं का विकास प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है। इससे वार्ड व क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी और बरसात में होने वाली परेशानियों से निजात मिलेगी। बताया कि यह सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में थी, जिससे लोगों को आवागमन में कठिनाई होती थी। आरसीसी सड़क के निर्माण से उनकी यह समस्या हल हो जाएगी। इस मौके पर बजरंगी सिंह, ध्रुव सिंह, प्रदीप कुमार, अम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.