Balia News: चिंतन परिपक्वता का सशक्त माध्यम है पुस्तक: प्रो. नरेन्द्र
बलिया, जुलाई 16 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में दीक्षोत्सव सप्ताह के तहत बुधवार को 'एक घंटे पुस्तक अध्ययन' कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान विवि के विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने एक घंटे तक विभिन्न विषयों की पुस्तकों का अध्ययन किया। कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ल ने कहा कि पुस्तकें केवल ज्ञान का स्रोत नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, नैतिक मूल्यों के विकास और चिंतन की परिपक्वता का सशक्त माध्यम हैं। आज के डिजिटल युग में भी पुस्तकों का महत्व अक्षुण्य है। नियमित अध्ययन विद्यार्थियों में जिज्ञासा, विवेक और सृजनात्मकता का विकास करता है। कार्यक्रम के समन्वयक डा. नीरज कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन तथा पुस्तकालय के अधिकाधिक उपयोग को प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- Son...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.