बलिया, अक्टूबर 18 -- Balia News: बलिया। किस्त जमा नहीं होने पर बाइक लेने पहुंचे तीन युवकों पर महिला ने मारपीट और चोरी का आरोप लगाया है। किसी दर्ज कर पुलिस मामलें की छानबीन कर रही है। खेजुरी थाना क्षेत्र के नटवां (खड़सरा) निवासी जनपद ज्योति पाठक पत्नि सूर्य प्रताप पाठक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि मेरे पास अपाची गाड़ी है जो मेरे ससुर के नाम से है। महिला का कहना है कि वाहन का दो किस्त बकाया था। आरोप लगाया है कि मेरे घर पर रवि सिंह, दिनेश यादव, दीपक यादव ग्राम कुरेजी थाना गड़वार तथा झब्बू सिंह उर्फ शैलेन्द्र सिंह पहुंचे और बिना पूर्व सूचना व नोटिस दिये मुझसे मोटर साइकिल की चाभी मांगने लगे। करने लगे। इन्कार करने पर बरामदे में रखी गाड़ी का लाक तोड़कर ले जाने लगे विरोध करने पर धक्का देकर आरोपियों ने गिरा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...