बलिया, नवम्बर 8 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। दीवाली से पहले नगर कोतवाली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। शहर के कृष्णा नगर-बेदुआं मार्ग पर एक गली में स्थित मकान से पुलिस ने करीब चार कुंतल अवैध पटाखा बरामद किया है। पुलिस ने एक पिकअप और उसके चालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद तीनों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने शनिवार को आरोपियों का चालान कर दिया। शहर के कृष्णा नगर मोहल्ला के एक मकान में शुक्रवार की रात अवैध पटाखा लेकर वाहन के पहुंचने की जानकारी पुलिस को मिली थी। इसके बाद कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह फोर्स के साथ पहुंचकर गाड़ी पर लदे और घर के अंदर मौजूद करीब चार कुंतल 19 किलो विभिन्न ब्रांड के अवैध पटाखा को बरामद कर लिया। यह भी पढ़ें- Unnao News: बड़े चौराहे पर दुकान से 163 अवैध पटाखे बरामद, दुकानदा...