बलिया, अगस्त 11 -- Balia News: बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। चाचा की हत्या की साजिश रचने में पुलिस ने भतीजी समेत दो को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया। एक आरोपी को स्थानीय पुलिस ने तथा दूसरे को गड़वार थाने की पुलिस ने पकड़ा है। एक आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद हुआ है। कस्बा के वार्ड नंबर पांच निवासी तथा हलवाई का काम करने वाले 35 वर्षीय मुन्ना प्रसाद माली को मिठाई बनाने के बहाने से कुछ लोगों ने रविवार को छोटकी सेरिया के पास बुलाया। अपने एक सहयोगी के साथ साइकिल से मुन्ना के पहुंचने पर बाइक सवार तीन युवकों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद हमलावर फरार हो गये। घायल हलवाई की बेटी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी। सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस आदि के जरिये ...