बलिया, जुलाई 12 -- Balia News: मनियर। इलाके के विशुनपुरा (धर्मपुरा) निवासी 32 वर्षीय प्रदीप तिवारी को कुछ लोगों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। उसका इलाज स्थानीय पीएचसी पर कराया गया। बताया जाता है कि गांव के कुछ लोगों से पीड़ित का जमीन का विवाद चल रहा है। रविवार को नापी होने वाली थी। इसी बीच कुछ लोगों ने बुलाकर चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया। एसओ अजय त्रिपाठी का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...