बलिया, अक्टूबर 17 -- Balia News: बांसडीह। सहतवार थाना क्षेत्र के डुमरिया बाजार में शुक्रवार को दो पक्षों के बीच मारपीट और चाकूबाजी हो गयी। इस घटना में सोनू यादव गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे पीएचसी सहतवार पर पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने घायल के पिता कामेश्वर यादव की तहरीर पर हरपुर निवासी सोनल यादव , रितिक यादव व विशाल यादव और डुमरिया के गोलू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...