Balia News: चाइल्ड हेल्पलाइन का किया निरीक्षण
बलिया, अगस्त 7 -- Balia News: बलिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव चंद्रप्रकाश तिवारी ने गुरुवार को चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न रजिस्टरों का अवलोकन किया तथा अभिलेखों की जांच की। कर्मचारियों को निर्देशित किया कि पीड़ित एवं जरूरतमंद बच्चों के साथ स्नेहपूर्ण, संवेदनशील और सहयोगात्मक व्यवहार किया जाए। इसके साथ ही बच्चों की समुचित मनोवैज्ञानिक काउंसिलिंग उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। कहा कि बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) से आदेश प्राप्त होने के बाद गुमशुदा बच्चों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक तरीके से उनके अभिभावकों तक पहुंचाया जाना चाहिये। इस मौके पर आकांक्षा, आकाश आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.