बलिया, अगस्त 1 -- Balia News: बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। बांसडीह-मनियर मार्ग पर आदर गांव के पास गुरुवार की शाम उचक्कों ने चलती बाइक से महिला के गले से मंगलसूत्र नोंच लिया और फरार हो गये।मनियर कस्बा के वार्ड संख्या सात निवासी धनंजय कुमार सिंह अपनी पत्नी को बाइक पर बैठाकर बांसडीह से मनियर जा रहे थे। आदर पेट्रोल पंप से कुछ ही दूरी पर पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने बेहद सफाई से महिला के गले पर झपट्टा मारा और सोने का मंगलसूत्र तोड़कर मुख्य मार्ग से भाग गए। सरेआम हुई इस छिनैती की घटना से दंपति स्तब्ध रह गए और राहगीरों के बीच हड़कंप मच गया। धनंजय ने तत्काल पुलिस को घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों ने पेट्रोल पंप व मुख्य मार्ग पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की...