Balia News: चंदा जुटाकर शुरू किया सफाई और मरम्मत कार्य
बलिया, जुलाई 5 -- Balia News: बांसडीह। कस्बा के वार्ड नंबर 11 में सड़क की सफाई नहीं होने से नाराज लोगों ने रविवार को आपस में चंदा जुटाकर सफाई और मरम्मत कराने की पहल शुरू किया। वार्डवासियों का आरोप है कि मनियर मुख्य मार्ग से वार्ड को जोड़ने वाली करीब तीन सौ मीटर सड़क पिछले तीन माह से उपेक्षा का शिकार है।
सड़क की स्थिति सड़क पर गंदगी और झाड़ियां बढ़ने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। वार्ड निवासी अमन पांडेय ने बताया कि सड़क की सफाई के लिए एसडीएम , ईओ और संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम को भी प्रार्थना-पत्र दिया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने प्रशासन पर भेदभाव करने का आरोप लगाया। वार्ड के पूर्व सभासद राजेश कुमार ने कहा कि लगातार उपेक्षा से परेशान होकर लोगों ने स्थानीय स्तर पर चंदा एकत्र करने का निर्णय लिया है। चंदे से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.