बलिया, अक्टूबर 22 -- Balia News: बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस एवं विजयादशमी उत्सव पर गुरुवार को नगर में पथ संचलन निकाला गया। संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित इस पथ संचलन में लगभग तीन हजार स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में घोष की धुन पर कदमताल मिलाते हुए अनुशासन, एकता, संगठन और राष्ट्र समर्पण का संदेश दिया।

नगर के चार स्थानों से निकला पथ संचलन पथ संचलन नगर के चार स्थानों-टाउन हॉल परिसर, पशु चिकित्सालय, दयानन्द विद्या मंदिर (आर्य समाज रोड) तथा बिचलाघाट स्थित श्री हनुमान मंदिर से दोपहर बाद तीन बजे एक साथ प्रारम्भ हुआ। विभिन्न मार्गों से होते हुए चारों संचलन शहीद पार्क चौक पर एकत्र हुए। इसके बाद सभी स्वयंसेवक एक साथ सिनेमा रोड, श्री हनुमानगढ़ी, एलआईसी, मालगोदाम रोड, रेलवे स्टेशन, चित्तू पाण्डेय चौरा...