Balia News: घायल सब्जी विक्रेता की इलाज के दौरान मौत
बलिया, जुलाई 14 -- Balia News: भीमपुरा। क्षेत्र के बरौली बाजार में पांच जुलाई को कार की चपेट में आकर घायल तिरनई मौलाराय निवासी 65 वर्षीय सुभाष मौर्य मंगलवार को इलाज के दौरान वाराणसी में मौत हो गया। इस मामले में मृतक के पुत्र अमित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। घटना के वक्त बाजार में सब्जी बेच रहे सुभाष को अनियंत्रित कार ने रौद दिया था। इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया था जहां के डॉक्टरों ने रेफर कर दिया दिया था। जांच में पता चला कि कार बिजली विभाग में तैनात मऊ के रहने वाले एक जेई की है। थानाध्यक्ष रंजीत विश्कर्मा का कहना है कि मुकदमा में धारा की बढ़ोत्तरी कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.