Balia News: घायल महिला की इलाज के दौरान मौत
बलिया, अक्टूबर 24 -- Balia News: रामगढ़। सड़क दुर्घटना में घायल हल्दी थाना क्षेत्र के मझौंवा निवासी 60 वर्षीय लालपरी देवी की गुरुवार की रात इलाज के दौरान मौत हो गयी। बताया जाता है कि महिला के साथ कोई परिजन नहीं था। हालांकि पुलिस की सूचना पर परिवार के लोग पोस्टमार्टम कराने के लिए पहुंचे। लोगों का कहना है कि करीब डेढ़ माह पहले एनएच 31 पर मझौंवा काली मन्दिर के पास किसी वाहन की चपेट में आकर वह गंभीर रुप से घायल हो गयी। उनका इलाज कराया गया, लेकिन जख्म ठीक नहीं हो सके। इसके बाद महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यह भी पढ़ें- Motihari News: सड़क हादसे में घायल वृद्धा की इलाज के दौरान मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.