बलिया, सितम्बर 6 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। शहर से सटे माल्देपुर में कक्षा सात में पढ़ने वाले दो छात्र शनिवार को संदिग्ध हाल में लापता हो गये। परिजनों की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी फेफना पुलिस ने दोनों छात्रों को बरामद कर लिया। इसके बाद पूछताछ कर पुलिस ने दोनों को परिजनों को सौंप दिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को बताया था कि शनिवार को कक्षा सात में पढ़ने वाला मेरा पुत्र तथा उसका हैड्रिल कालोनी निवासी दोस्त घर से स्कूल गया। छुट्टी के बाद दोनों घर नहीं पहुंचे तो खोजबीन होने लगी। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: वंदे भारत देखने तीन बच्चे पहुंचे जंक्शन बताया जाता है कि काफी प्रयास के बाद भी जब दोनों का पता नहीं चल सका तो परिवार के लोगों ने मामले से फेफना पुलिस को अवगत कराया। अपहरण का ...