Balia News: घर में लगे करंट से महिला की मौत
बलिया, सितम्बर 8 -- Balia News: बलिया। शहर के आर्य समाज रोड (गड़हा मोहल्ला) निवासी 45 वर्षीय शशिप्रभा पत्नी बेनीमाधव की मंगलवार को करंट की चपेट में आकर मौत हो गयी। हादसे के बाद परिवार और मोहल्ला में मातम पसर गया। बताया जाता है कि घर में किसी प्रकार महिला करंट की जद में आकर झुलस गयीं थीं। काफी देर बाद परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात कर्मचारियों का कहना है कि मौत की पुष्टि होने के उपरांत परिजन लाश को लेकर घर चले गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.