बलिया, अक्टूबर 25 -- Balia News: बलिया। शहर के गड़वार रोड स्थित प्रेमचक उर्फ उमरगंज के टावर वाली गली में सघन आबादी वाले घरों के ऊपर एवं रेलिंग के बेहद करीब से गुजरे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार से मोहल्लवासी हादसे की आशंका से सहमे रहते हैं। लोग छतों पर जाने और दैनिक कार्य करने में डरते हैं। इस गली में कई मकान ऐसे हैं, जहां छत की रेलिंग के पास से यदि हाथ बढ़ाएं तो हाईटेंशन तार की चपेट में आना तय है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि यह लाइन परमांदापुर पावर हाउस से संबंधित है, जो निराला नगर और उमरगंज टावर वाली गली होते हुए शहर की तरफ जाती है। मोहल्ले के लोगों ने तारों की खतरनाक स्थिति और संभावित खतरे को लेकर कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों को अनेको बार अवगत करा चुके हैं। साथ ही समाधान दिवस पर उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र भी सौंप चुके है...