बलिया, नवम्बर 3 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। ग्राम पंचायत अधिकारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव मंगलवार को हनुमानगंज ब्लाक के सभागार में हुआ। चुनाव अधिकारी राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय की देखरेख में संगठन के सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनिल कुमार यादव को एक बार फिर अपना अध्यक्ष मनोनीत किया। इसके अलावा सुनील कुमार सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, योगेश चौबे को जिलामंत्री, परमानन्द गुप्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया। जबकि हरीश कुमार, प्रशांत यादव, चंद्रभान गुप्ता एवं मित्रेश तिवारी को उपाध्यक्ष, पवन कुमार यादव को संगठन मंत्री, राजेश यादव, अंशुमान सिंह एवं देवानंद गिरी को संयुक्त मंत्री, तेजबहादुर को उपमंत्री, कन्हैया कुमार, अखिलेश पाण्डेय एवं राहुल यादव को प्रचार मंत्री तथा अविनाश गुप्ता को संप्रेक्षक मनोनीत किया गय...