बलिया, अक्टूबर 15 -- Balia News: बेल्थरारोड। प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर एक के परिसर में गुरुवार को विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। इसमें ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों के साथ जरूरतमंद लोगों के लिए उपलब्ध नि:शुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी गई। नायब तहसीलदार भोला शंकर राय ने ग्रामीणों को बताया कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण किसी व्यक्ति को न्याय पाने से वंचित नहीं होना चाहिए। पात्र लोगों को कानून के तहत निशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था है। उन्होंने ग्रामीणों से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी कानूनी समस्या की स्थिति में उचित माध्यम से सहायता लेने की अपील की। सभासद मो. सद्दाम ने लोगों को विधिक सेवाओं और सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। बताया कि जरूरत पड़ने पर टोल फ्री ह...