बलिया, अक्टूबर 28 -- Balia News: लालगंज। मुरलीछपरा ब्लॉक के लच्छू टोला पंचायत में बुधवार को वित्तीय समावेशन संतृप्तिकरण कैंप का हुआ आयोजन। स्थानीय सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा की ओर से आयोजित इस कैंप में जन सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें ग्रामीणों को वित्तीय साक्षरता, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, केवाईसी, बैंक खातों में नामांकन सुविधा, अदावी खातों में जमाराशि के क्लेम की प्रक्रिया, किसान क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा योजना एवं बैंक ऋण को समय से भुगतान आदि के बारें में बताया गया। एलडीएम सुशील कुमार ने कहा कि वित्तीय समावेशन देश की प्रगति का मूल आधार है। उन्होंने ग्रामीणों से नियमित रूप से बचत करने तथा बैंकिंग सेवाओं का लाभ लेकर स्वरोजगार को और अधिक उन्नत करने की अपील किया। यह भी पढ़ें- Garhwa News: पंचायत स्तर पर वित्तीय संतृप्ति शिविर,...