बलिया, जुलाई 10 -- Balia News: बलिया। जिले की अग्रणी सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के बैनर तले आरोह फाउंडेश ने शुक्रवार को दुबहड़ ब्लॉक के नगवां गांव में वित्तीय साक्षरता एवं जन-जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को वित्तीय समावेशन, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। जिला अग्रणी प्रबंधक सुशील कुमार ने बैंकिंग सेवाओं, बचत, री-केवाईसी तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के साथ साथ किसान क्रेडिट कार्ड योजना में समय से भुगतान करने पर होने वाले लाभों एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्होंने योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में परिवहन मंत्री...