बलिया, जुलाई 9 -- Balia News: बलिया। हल्दी क्षेत्र के बादिलपुर (भरखोखा) में ग्रामसभा की आबादी वाले जमीन पर अवैध कब्जे का मामला प्रकाश में आया है। इस प्रकरण में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया तथा जिलाधिकारी को संबोधित पत्रक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। पत्रक में गांव के मुकेश प्रजापति ने आरोप लगाया कि गांव में आबादी की एक हेक्टेयर से अधिक जमीन पर गांव के ही एक दबंग द्वारा कब्जा किया जा रहा है। उक्त व्यक्ति पहले से आपराधिक गतिविधियों और आपराधिक मुकदमों में लिप्त भू माफिया है, वह गांव में कई अन्य लोगों की जमीन पर भी अवैध कब्जा किया है। बताया कि इसको लेकर ग्रामीणों ने पूर्व में भी शासन- प्रशासन को कई पत्र भेजे, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय कानूनगो...