बलिया, जुलाई 7 -- Balia News: सिकन्दरपुर। इलाके के गोसाईपुर चट्टी पर मंगलवार को एक अज्ञात वृद्ध की मौत हो गयी। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि मृतक लम्बे समय से चट्टी पर रहता था तथा आसपास के लोगों से भिक्षा मांगकर जीवन-बसर करता था। मंगलवार को बीमार होने की जानकारी पर कुछ लोगों ने सीएचसी पर पहुंचाया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...