बलिया, अगस्त 7 -- Balia News: बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। सुरेमनपुर दियरांचल के गोपालनगर टाड़ी पर कटान रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार की रात में भी टाड़ी के विनोद यादव और रामजीत यादव का मकान सरयू नदी में समा गया। उक्त के अलावा सुदर्शन यादव, राजबली यादव, राजेन्द्र यादव, उमाशंकर यादव, शिवकुमार यादव, रघुनाथ यादव आदि का घर भी कटान के मुहाने पर है। हालांकि उक्त मकानों को या तो प्रभावित परिवार खाली कर चुके है या खाली करने में जुटे हैं。 यह भी पढ़ें- सरयू के कटाव से 15 दिनों में 300 से अधिक मकान नदी में समाए पीड़ित लोगों की स्थिति टाड़ी के लोगों की पीड़ा देख किसी का भी दिल पिघल जायेगा। छोटे-छोटे बच्चे, बूढ़े-बुजुर्ग घर का जरूरी सामान ट्रैक्टरों में भरकर सुरक्षित स्थान को जा रहे हैं। गुरुवार को भी गोपालनगर टाड़ी पर करीब एक दर्जन ट्रैक्टर लोगों का ...