Balia News: गोपालनगर टाड़ी में चार और मकान सरयू में समाए
बलिया, अक्टूबर 6 -- Balia News: बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। सुरेमनपुर दियराचंल में कटान थमने का नाम नहीं ले रहा है। उपजाऊ खेत और पक्के मकानों को सरयू नदी लगातार अपने आगोश में ले रही है। मंगलवार को कटान तेज होने के कारण गोपालनगर टाड़ी के और चार लोगों के रिहायशी मकान सरयू नदी में विलीन हो गए। जिन लोगों के मकान कटान में समाए हैं, उनमें कमलेश यादव, रामनारायण यादव, संजय यादव व मंजय यादव शामिल हैं। इनके अलावा तिलंगी यादव, रामबाबू यादव, बलराम यादव, शिवजी यादव, महेश यादव, बाबूराम यादव व गणेश यादव का आशियाना भी कटान के मुहाने पर आ गया है। हालात यह है कि नदी का तेवर थोड़ा भी तल्ख हुआ तो उक्त सभी मकान पानी में समाहित हो जाएंगे। कटान के बीच लोग अपना जरूरी सामान घरों से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाने में जुट गये हैं। कटान पीड़ितों का कहना है कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.