Balia News: गैर इरादतन हत्या में चार को आठ साल की सजा
बलिया, नवम्बर 23 -- Balia News: बलिया। मारपीट और गैर इरादतन हत्या के मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने सोमवा को तीन भाईयों समेत चार आरोपियों को आठ-आठ साल की सजा सुनायी। न्यायालय ने सभी पर 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। पुलिस के अनुसार साल 2016 में सुखपुरा थाना क्षेत्र के तपनी ठीका गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी। इस घटना में घायल एक युवक की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गयी। पुलिस ने मृतक के दादा की तहरीर पर रामजी यादव, उसके भाई लक्ष्मण यादव व भरत यादव के साथ ही अखिलेश यादव के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया। विवेचना के बाद पुलिस ने आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल कर दिया। इस मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने दोषसिद्ध पाते हुए सभी आरोपियों को सजा सुनायी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.