बलिया, नवम्बर 19 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। जनपद के दो अलग-अलग थानों की पुलिस ने बुधवार को गैंगस्टर ऐक्ट के तीन आरोपियों के चार पहिया और दो पहिया वाहनों को जब्त किया। इसके बाद से अन्य अपराधियों में हलचल मची हुई है। बरामद वाहनों की कुल कीमत करीब 8.30 लाख रुपये होने का दावा किया जा रहा है।

नरही पुलिस ने पिकअप की जब्त नरही पुलिस ने उत्तर प्रदेश गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमा के आरोपी भरौली निवासी उमाशंकर यादव की पिकअप को जब्त कर लिया। पुलिस का कहना है कि उक्त वाहन की कीमत करीब 6.50 लाख रुपये है। पुलिस का कहना है कि उमाशंकर के अलावे उसके भाई कृष्णानन्द यादव उर्फ मोछू उर्फ किशन के साथ ही सोहांव निवासी अमरजीत यादव पर गोवंश तस्करी का मुकदमा दर्ज है। जांच में पता चला कि उमाशंकर ने गोवंशीय तस्करी स...