Balia News: गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के प्रधान बने हरजीत सिंह
बलिया, जुलाई 18 -- Balia News: बलिया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की कार्यकारिणी का चुनाव शनिवार को हुआ। कार्यक्रम में सिक्ख समुदाय के लोगों ने प्रधान पद के लिए सरदार हरजीत सिंह चावला एवं जनरल सेक्रेटरी पद के लिए सरदार स्वर्ण सिंह का नाम प्रस्तावित किया गया। सिक्ख संगत ने सर्वसम्मति से इसका समर्थन किया। इसके बाद चुनाव अधिकारी सरदार नवतेज सिंह राजपूत ने आधिकारिक घोषणा किया। पदाधिकारियों ने नए कार्यकाल की सफलता के लिए अरदास कर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर सरदार सुरजीत सिंह एडवोकेट, सरदार इंद्रपाल सिंह, सरदार जगजीत सिंह बाबू, सरदार अमृतपाल सिंह, सरदार सुरेंद्र सिंह छाबड़ा, सरदार सुरेंद्र सिंह कपूर, सरदार प्रीतम सिंह आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.