बलिया, अक्टूबर 10 -- Balia News: बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के तालिबपुर गांव में एक महिला के साथ कथित तौर पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित करने और गाली-गलौज करने के मामले में पुलिस ने दंपती समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने गुरुवार को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।बैरिया के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह के अनुसार तालिबपुर गांव निवासी इंद्रावती ने आरोप लगाया है कि बुधवार को गांव में एक स्थान से दूध लेने गई थी। इसी दौरान उसी गांव के श्रीनाथ साह, उनकी पत्नी फलवसिया और पुत्र अवनीश ने उनके साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए अभद्रता की और गाली-गलौज कर अपमानित किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। बताया कि जांच के आधार पर आगे क...