बलिया, अक्टूबर 26 -- Balia News: बैरिया। संत पशुपति बाबा की 116वीं जयंती पर सोमवार को उनकी जन्मभूमि शुभनथही(जगदेवां)स्थित बाबा धाम में आयोजित शतचंडी महायज्ञ की कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकली। संत विनय ब्रह्मचारी, सर्वेश्वरानंद, आचार्य बुद्धि सागर मिश्र, ध्रुवजी महाराज, पूर्व राज्यमंत्री तारकेश्वर मिश्र के नेतृत्व में निकली कलश यात्रा में भारी संख्या में महिला, पुरुष श्रद्धालुओं के साथ काफी संख्या में युवक-युवतियां शामिल थी। सभी भक्ति भजन करते हुए सतीघाट बहुआरा पहुंचे। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में गंगा जल भरा और वापस यज्ञ स्थल पहुंचे। यहां धार्मिक अनुष्ठानों के बीच कलश स्थापित कराया गया, इसके साथ ही महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। महायज्ञ का समापन एक नवंबर को विशाल भंडारे के साथ होगा। यह भी पढ़ें- Garhwa News: कलश यात्रा के साथ ताली गा...