Balia News: गांधी जयंती पर रिफार्म उत्सव का होगा आयोजन
बलिया, अक्टूबर 1 -- Balia News: बैरिया। गांधी जयंती पर क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में रिफॉर्म उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें जनहित से जुड़े विभिन्न सरकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इसकी जानकारी देते हुए ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारी अरविंद कुमार मौर्य ने बताया कि रिफॉर्म उत्सव में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक में लखपति दीदी,जल जीवन मिशन, स्वस्थ समाज, गांवों में कूड़ेदान की स्थापना, लैंड रिसोर्स, शुद्ध पेयजल की उपलब्धता समेत कुल 13 प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा होगी। ग्राम पंचायत स्तर पर सामने आने वाली समस्याओं और कमियों को चिन्हित कर उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। यह भी पढ़ें- गांधी जयंती पर गां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.