बलिया, अगस्त 21 -- Balia News: बलिया। शहर से सटे रामपुर महावल गांव के सामने ग्रीनफील्ड-वे के नजदीक पानी से भरे एक गड्ढे में शुक्रवार को अज्ञात करीब 40 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि कुछ लोग खेती-बारी के काम से ग्रीनफिल्ड-वे की ओर पहुंचे तो उनकी नजर गड्ढे में तैर रही लाश पर पड़ी। इसके बाद लोगों की भीड़ जुट गयी तथा मामले से पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस का कहना है कि शव की पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही तथ्यों की जानकारी हो सकेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...