बलिया, अक्टूबर 21 -- Balia News: रामगढ़। हल्दी थाना क्षेत्र के रामगढ़ (तिवारी टोला) निवासी 40 वर्षीय गुड्डु राम की सोमवार की रात गड्ढे में डूबकर मौत हो गयी। हादसे के बाद गांव-घर में मातम पसर गया। बताया जाता है कि युवक रात करीब आठ बजे दुर्गा पूजा देखकर वापस घर लौट रहा था। गांव के सम्पर्क के आसपास जमा तरसोत के पानी से भरे में गड्ढे में गिरकर वह किसी प्रकार डूब गया। जानकारी होने पर गांव के लोगों ने खोजबीन कर पानी से बाहर निकाला और एक डॉक्टर के यहां पहुंचाया। जांच के बाद चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। खबर पाकर पहुंची हल्दी पुलिस ने शव का पंचायतनामा कर परिजनों को सौंप दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...