Balia News: गड्ढे में उतरकर पेड़ से टकरायी कार, बचे सवार
बलिया, अक्टूबर 7 -- Balia News: बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र के हनुमानगंज-जेएनसीयू मार्ग पर बुधवार को एक अनियंत्रित कार सड़क से नीचे गड्ढ़ें में उतर गयी। गाड़ी खाई में उतरने के बाद एक पेड़ से टकराकर खड़ी हो गयी। इस घटना में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गयी, जबकि उसमें सवार लोग बाल-बाल बच गये। कुछ देर बाद कार को खाई से बाहर निकाल लिया गया। एसओ सुखपुरा रत्नेश कुमार दूबे का कहना है कि बसंतपुर गांव का कोई व्यक्ति कार चलाना सीख रहा था। गांव की तरफ से मुख्य सड़क की ओर आते समय किसी प्रकार अनियंत्रित होकर गाड़ी सड़क से नीचे उतर गयी। उनका कहना है कि इस घटना में कार में सवार लोग सुरक्षित बच गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.