Balia News: गंगा में छोड़ी गईं 1.60 लाख मत्स्य अंगुलिकाएं
बलिया, अक्टूबर 27 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। बेलहरी ब्लॉक स्थित पचरूखिया गंगा घाट पर मंगलवार को 'रिवर रैचिंग' कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान गंगा नदी में 1.60 लाख मत्स्य अंगुलिकाएं (मछली के अंगुली के आकार के बीज) छोड़ी गईं। इसका उद्देश्य नदी के जलीय पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करना, मत्स्य संसाधनों का संरक्षण एवं संवर्धन करना तथा जैव विविधता को बढ़ावा देना है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी विकास मिश्र ने मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री के प्रतिनिधि धर्मेन्द्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख शशांक शेखर एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया। मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गंगा नदी में मत्स्य बीज संचय से मछलियों की उपलब्धता बढ़ने और भविष्य में मत्स्य संसाधनों के विकास में मदद मिलने की उम्मीद है। साथ ही नदी की जैव विविधता को संरक्षित करने तथा जलीय पर्यावरण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.