Balia News: गंगा नदी में नहाते समय डूबकर चरवाहा की गयी जान
बलिया, अगस्त 11 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। शहर से कुछ दूरी पर गंगा नदी में नहाते समय मंगलवार को चरवाहा डूब गया। जानकारी होने के बाद पहुंची पुलिस ने नाविकों की मदद से खोजबीन किया। कुछ देर बाद चरवाहा का शव पानी से बरामद हो सका। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुबहड़ थाना क्षेत्र के बंधुचक निवासी 62 वर्षीय शिवशंकर यादव भैंस को चराने के लिए गांव के सामने दक्षिण दियारा में लेकर पहुंचे। बताया जाता है कि मवेशियों को चरने के लिए छोड़ दिया और खुद जनेश्वर मिश्र सेतु के पास गंगा नदी में नहाने लगे। इस दौरान वह किसी प्रकार गहरे पानी में जाकर डूब गये। आसपास मौजूद अन्य लोगों ने शोर मचाया तो भीड़ जुट गयी। इसकी जानकारी होते ही गांव-घर के लोग पहुंच गये। सूचना मिलने पर दुबहड़ पुलिस पहुंची और खोजबीन कराने लगी। कुछ दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.