बलिया, अगस्त 11 -- Balia News: भरौली, हिन्दुस्तान संवाद। दोस्तो संग नहाते समय एक युवक सोमवार को गंगा नदी में डूब गया। हादसे की जानकारी होते ही लोगों की मौके पर भीड़ जुट गयी। सूचना पाकर पुलिस और एनडीआरएफ की टीम पहुंची। काफी मशक्कत के बाद करीब पांच घंटे बाद युवक का शव पानी से बरामद हो सका।गाजीपुर जनपद के भांवरकोल थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी 18 वर्षीय आदित्य यादव अपने तीन हमउम्र दोस्तों संदीप सिंह, जयप्रकाश सिंह और अमन यादव के साथ इलाके के सिकन्दरपुर गांव के नागा घाट पर गंगा नदी में नहाने पहुंचा। बताया जाता है कि सुबह नौ बजे सभी युवक नदी में स्नान करने लगे। कुछ देर बाद तीन युवक बाहर निकल गये, जबकि आदित्य नदी में नहा रहा था। इसी बीच किसी प्रकार वह गहरे पानी में जाकर डूबने लगा। उसके साथ मौजूद दोस्तों ने फोन से परिजनों को अवगत कराया। शाहपुर स...