Balia News: गंगा तट पर सीआरपीएफ जवान को इकलौते बेटे ने दी मुखाग्नि
बलिया, अक्टूबर 12 -- Balia News: रामगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। बैरिया थाना क्षेत्र के दयाछपरा गांव के 52 वर्षीय सीआरपीएफ जवान की मौत शनिवार को मुम्बई के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी। विभागीय कार्यवाही पूरी कर पार्थिव शरीर सोमवार की सुबह पैतृक गांव पहुंचा। अंतिम संस्कार पचरुखिया गंगा घाट पर किया गया। साथी जवानों ने गार्ड आफ आनर के साथ अंतिम सलामी ली। मुखाग्नि इकलौते बेटे मनीष कुमार ने दी।
घनश्याम राम का परिचय और परिवार दयाछपरा निवासी 52 वर्षीय घनश्याम राम वर्ष 1993 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। फिलहाल उनकी तैनाती 102वीं बटालियन नवी मुम्बई तलोजा में थी। मृत जवान के भाई जिला पंचायत के पूर्व सदस्य मनोरंजन राव के अनुसार, उनकी तबीयत पिछले काफी समय से खराब थी। इलाज विभागीय अस्पताल के साथ निजी अस्पताल में भी चल रहा था। पत्नी प्रमिला का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.