बलिया, सितम्बर 29 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। जिले से होकर बहने वाली दोनों प्रमुख नदियों गंगा और सरयू में एक बार फिर तेज बढ़ाव शुरू हो गया है। इससे तटवर्ती क्षेत्र के लोगों की चिंता बढ़ गई है। अचानक शुरू हुए बढ़ाव के बाद सरयू खतरा बिंदु के पार कर गयी है, वहीं गंगा ने भी चेतावनी बिंदु पार कर खतरे की घंटी बजा दी है। यह भी पढ़ें- Ayodhya News: अयोध्या 17जल आयोग की रिपोर्ट जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार शाम चार बजे डीएसपी हेड पर सरयू नदी का जलस्तर 64.340 मीटर रिकार्ड किया गया। जलस्तर में पिछले आठ घंटों के बीच कुल 14 सेमी की वृद्धि दर्ज की गयी है। लगातार बढ़ाव के बाद नदी अपने खतरा बिंदु 64.010 मीटर से 33 सेमी ऊपर बह रही है। बढ़ाव का क्रम इसी प्रकार बना रहा तो जल्द ही सरयू नदी के बाढ़ का पानी इसके प्रभावित क्षेत्र के बस्तियों में प्रव...