बलिया, अक्टूबर 13 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। । स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा जनपद में आयोजित होने वाली 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए जहां जनपद के खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है, वहीं आयोजन के जिम्मेदार अभी तक नेशनल के मानक के अनुरुप खेल मैदान तैयार नहीं कर पाए हैं। दो से छह नवंबर तक आयोजित होने वाली अंडर 17 बालक राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पूरे देश से लगभग 40 टीमों के प्रतिभागिता की संभावना है। पिछले साल राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया था, हालांकि फुटबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन केवल वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में कराना संभव नहीं है। ऐसे में इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए स्टेडियम समेत चार खेल मैदानों को चिन्हित किया गया है।

खेल म...