बलिया, अगस्त 7 -- Balia News: फेफना। स्थानीय थाना क्षेत्र के सहदेश निवासी 70 वर्षीय रामसोहागील वर्मा का शव गांव के बाहर खेत में पड़ा मिला। इसकी सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का कहना है कि मृतक बुधवार की रात खेत की सिंचाई करने के लिए घर से गये थे। सुबह ग्रामीणों की नजर खेत में शव पर पड़ी को खलबली मच गयी। लोगों का कहना है कि उनकी पत्नी मयका गयी थी और वह घर पर अकेले थे। उनकी मौत कैसे हुई है इसकी फिलहाल जानकारी नहीं हो सकी है। एसओ अखिलेश चंद पांडेय का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी। उनका कहना है कि परिजनों की ओर से फिलहाल कोई तहरीर भी उपलब्ध नहीं कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...