बलिया, जुलाई 11 -- Balia News: बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। गंगा पांडे के टोला से करमानपुर-नारायणगढ़ होते हुए दुर्जनपुर तक जाने वाली अमर शहीद श्री कौशल कुमार सड़क का निर्माण कार्य शनिवार को ग्रामीणों ने यह कहते हुए रोक दिया कि वे सड़क के लिये मिट्टी अपने खेत से नहीं काटने देंगे।

ग्रामीणों की चिंताएँ सड़क के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार ने लगभग 11 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क के चौड़ीकरण में इस्टीमेट के अनुसार मिट्टी दूसरे जगह से ले जाकर सड़क की पटरी पर भरना है। जबकि सम्बंधित ठेकेदार द्वारा सड़क के किनारे ही किसानों के खेत से मिट्टी काटकर मार्ग को चौड़ा किया जा रहा है। नाराज़ किसानों ने मौके पर पहुंचकर सड़क का निर्माण कार्य रोक दिया। उनका कहना है कि यदि मिट्टी सड़क के किनारे से काटी जाएगी तो पटरी दोबारा बहक...