बलिया, जुलाई 16 -- Balia News: बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। बीते चार वर्षों से सुरेमनपुर दियराचंल के गोपालनगर टाड़ी के कम से कम दो सौ रिहायशी घरों को निगल चुकी सरयू नदी का तेवर फिलहाल तल्ख बना हुआ है। 15 दिनों में टाड़ी के आधा दर्जन घरों को नदी में समा चुकी लहरें अब वशिष्ठनगर-गोपाल नगर सीमा पर लगातार चोट कर रही है। सैकड़ों एकड़ उपजाऊ खेतों को काटती हुई नदी अब गोपालनगर व वशिष्ठनगर के सिवान की बस्ती से महज 50 मीटर की दूरी पर खेतों को निगलते हुए आगे बढ़ रही है। ग्रामीणों को आशंका है कि कटान की गति यही रही तो गोपालनगर व वशिष्ठ नगर के पांच सौ रिहायशी मकान कटान की जद में आ जाएंगे। कटान से बेघर हो रहे लोगों को अन्यत्र बसाने तथा उन्हें मदद पहुंचाने मांग ग्रामीण लगातार कर रहे हैं। हालांकि मंगलवार को डीएम मंगला प्रसाद सिंह के यहां आने के बाद से पीड़ितों...