Balia News: खुद से बनाए अस्थाई पुल को स्वयं उद्घाटन करेंगे ग्रामीण
बलिया, अगस्त 4 -- Balia News: रेवती, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लाक के खरीका स्थित कौलेन पाण्डेय के टोला-भैसहा मार्ग पर जनसहयोग से चार दिन के अंदर ग्रामीणों ने बांस-बल्ली से अस्थाई पुल का निर्माण कराने के बाद सोमवार को आवागमन बहाल भी कर दिया। इस पुलिया का उद्घाटन गांव के रघुवंश मणि पाण्डेय की उपस्थिति में इंद्रजीत सिंह ने गाजे-बाजे के साथ फीता काटकर उद्घाटन किया। पुल के उद्घाटन की खुशी ग्रामीणों में भी दिखी। दर्जनों लोग घर से निकल कर वहां जुलूस के रुप में पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि यही एक मात्र सड़क है, जिससे लोग अपने खेतों तथा बच्चे स्कूलों में जाते हैं। न्यू पीएचसी पर जाने का भी यही रास्ता है। इस पुलिया के निर्माण की स्वीकृति व टेंडर भी हो चुका है। समय से काम शुरु नहीं होने की वजह से ठेकेदार ने पुलिया की नींव बनाकर छोड़ दिया। इसी बीच, 20 ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.