Balia News: खारी के ग्राम प्रधान और तत्कालीन सचिव पर केस
बलिया, जुलाई 16 -- Balia News: नगरा, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस ने धोखाधड़ी व जालसाजी समेत विभिन्न धाराओं में खारी गांव के प्रधान और सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोर्ट के आदेश पर केस के साथ ही पुलिस छानबीन में जुटी है। प्रधान व सचिव पर प्राथमिक विद्यालय खारी में काम कराए बिना ही फर्जी बिजली बिल बनाकर एक लाख 19 हजार 419 रुपये के भुगतान का आरोप है।नगरा ब्लाक के खारी गांव निवासी रविन्द्र तिवारी ने सीजेएम कोर्ट में शिकायत दर्ज की थी। बताया था कि ग्राम पंचायत में प्राथमिक विद्यालय पर बिजली का कनेक्शन नहीं है लेकिन ग्राम प्रधान दिनेश कुमार भारती और तत्कालीन सचिव ने विभिन्न तिथियों में एक लाख 19 हजार 419 रुपए का वाउचर लगाकर बिजली बिल के नाम पर वित्तीय अनियमितता की है। अलग-अलग तिथियों में भुगतान लिया गया है। शिकायतकर्ता ने कोर्ट में आवेदन के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.