बलिया, जुलाई 4 -- Balia News: बलिया, हिन्दुस्तान टीम। बारिश और खेती-बारी के लिए महत्वपूर्ण अदरा नक्षत्र खत्म होने को है। छह जुलाई को इसका आखिरी दिन है लेकिन अबतक इस नक्षत्र में झमाझम बारिश नहीं हो सकी। आसमान में बादल तो करीब-करीब रोजाना ही छा रहे हैं लेकिन उनकी बेरूखी विशेष तौर पर किसानों की चिंता बढ़ा रही है। पर्याप्त नमी के अभाव में खेतों की जुताई-बुआई नहीं हो पा रही है। जल्द बारिश नहीं हुई तो खरीफ का पिछड़ना तय है। यह आशंका अन्नदाताओं को परेशान कर रही है। इंद्रदेव को खुश करने के लिए जिले में कई स्थानों पर रामनाम संकीर्तन भी शुरू हो गया है। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: गोपालगंज में जून में सामान्य से 72 फीसदी कम बारिश, जुलाई की शुरुआत भी फीकीफसल की चिंता हिसं बैरिया के अनुसार खरीफ की फसल पिछड़ने के आसार से किसानों के कान खड़े हो गये हैं। ...