Balia News: खड़े ट्रक से टकराई बाइक, रेलकर्मी की गई जान
बलिया, अगस्त 9 -- Balia News: बांसडीहरोड, हिन्दुस्तान संवाद। सड़क किनारे खड़े ट्रक से तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के टकरा जाने से एक रेलकर्मी की मौत हो गयी। हादसे की जानकारी होते ही गांव-घर में मातम पसर गया। पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बड़सरी निवासी 30 वर्षीय राजनारायन भारती बाराबंकी में रेलवे में तकनीशियन के पद पर तैनात था। बताया जाता है कि वह विभागीय कार्य से बाइक से मऊ आया था। वहां से मोटरसाइकिल से ही वह घर लौट रहा था। देर रात बलिया-बांसडीह मार्ग पर स्थित बभनौली गांव के पास स्थित पेट्रोल पम्प के पास से गुजरते समय किसी प्रकार अनियंत्रित हुई तेज रफ्तार बाइक पहले से खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गयी। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत हादसे में रेलकर्मी गंभीर र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.