Balia News: क्षेत्रीय संघर्ष समिति ने जुलूस निकालकर की नारेबाजी
बलिया, सितम्बर 30 -- Balia News: फेफना। स्थानीय जंक्शन रेलवे स्टेशन पर सारनाथ एक्सप्रेस के ठहराव और फेफना-गड़वार मार्ग पर उपरिगामी सेतु के निर्माण की मांग को लेकर बुधवार को क्षेत्रीय संघर्ष समिति की ओर से जुलूस निकाला गया। जुलूस में शामिल लोग बाजार भ्रमण करते हुए दोनों मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी किया। समिति के संयोजक जनार्दन सिंह ने कहा कि क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को लेकर संघर्ष समिति लगातार आवाज उठा रही है। उन्होंने कहा कि डीआरएम के साथ समिति की बैठक में समस्याओं और मांगों को प्रमुखता के साथ रखा गया था। समिति के सदस्यों ने कहा कि सारनाथ का ठहराव बहाल होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। वहीं फेफना-गड़वार मार्ग पर उपरिगामी सेतु का निर्माण होने से रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिल जायेगी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.