Balia News: क्लीनिक में चोरी के मामले में दो गिरफ्तार
बलिया, अगस्त 5 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। बांसडीहरोड क्षेत्र के रघुनाथपुर स्थित दुबहड़ ब्लाक के पास संचालित क्लीनिक का ताला तोड़कर लाखों रुपए का सामान चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी हुआ इनवर्टर और घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है। घटना 27 कई के मध्य रात्रि की है। आरोपियों ने क्लीनिक में चोरी कर एसी, सिलेंडर, बैटरी, इन्वर्टर, वाई-फाई मशीन के साथ काउंटर में रखे लगभग दस हजार रुपए पर हाथ साफ कर दिया था। पीड़िता के पति ने मामले में 23 जून को पुलिस को तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी। मुकदमे की छानबीन के दौरान मंगलवार को उपनिरीक्षक संदीप कुमार की टीम ने आमघाट स्थित एसएस पैरामाउण्ट तिराहे के पास छापेमारी कर शंकरपुर निवासी पंकज यादव उर्फ दीपू एवं अनिल यादव को गिरफ्तार कर लिया।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.