Balia News: क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन के चुनाव की तिथि घोषित
बलिया, अगस्त 20 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन के एक वर्षीय 2026-27 चुनाव की तिथि का ऐलान कर दिया गया है। चुनाव एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन अशोक कुमार सिंह ने रामजी सिंह यादव, विनोद कुमार सिंह, दिनेश कुमार तिवारी व सम्पन्न कुमार राय के साथ बैठक कर हरेन्द्र सिंह को चुनाव अधिकारी बनाया।चुनाव अधिकारी ने बताया कि नामांकन पत्रों की बिक्री 24 व 25 अगस्त को होगी। 31 अगस्त और एक सितम्बर को सुबह 11 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। दो सितम्बर को दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि तीन सितंबर को नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतदान आठ सितम्बर को सुबह नौ बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक होगा। साढ़े तीन बजे से मतों की गिनती होगी और उसी दिन परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.