बलिया, सितम्बर 6 -- Balia News: बलिया। बाबा रामदल सूरजदेव स्मारक पीजी कॉलेज पकवाइनार में चल रहे दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर सीएटीसी-291 के छठवें दिन रविवार को कैंप कमांडेंट कर्नल रविंद्र किंग्रा के दिशा-निर्देशन में एनसीसी कैडेट् ट्रैफिक नियंत्रण व सड़क सुरक्षा का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। यह भी पढ़ें- Balia News: कैडेटों की हुई राइफल फायरिंग प्रतियोगिताप्रशिक्षण की संक्षिप्त जानकारी ट्रैफिक नियंत्रण व सड़क सुरक्षा पर व्याख्यान देते हुए रसड़ा थाना ट्रैफिक पुलिस सब इंस्पेक्टर रुद्र प्रताप मल्ल ने कैडेट्स को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने ट्रैफिक सिग्नल, रोड साइन व हाथों के इशारों के माध्यम से यातायात नियंत्रण की विधि समझाते हुए हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग पर जोर दिया। साथ ही नशे में...